मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख की सातवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि वे उन्हें मिस करते हैं। रितेश ने ट्वीट किया, कुछ लोग कहते हैं कि सात साल काफी लंबा वक्त है, लेकिन मेरे लिए जैसे यह कल की ही बात है। मिस यू पापा..।
इस ट्वीट के साथ रितेश ने विलास राव देशमुख की प्रार्थना सभा की एक तस्वीर को भी साझा किया। साल 2012 में कई अंगों के फेल हो जाने के चलते उनका निधन हो गया था। रितेश की पत्नी जेनेलिया ने भी अपने ससुर की याद में लिखा है, पापा हर एक दिन आपकी याद आती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे