Article 370: इमरान खान ने जताया डर , पाक अधिकृत कश्मीर में भी आ सकता है भारत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 अगस्त 2019, 4:26 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan ) ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर भारत सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं। आपको बताते जाए कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की विधानसभा में पहुंचे। एक बार फिर उन्होंने कश्मीर का मसले का राग अलापा।

इमरान खान ने आगे कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सच को दुनिया के सामने रख दिया है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं।

इमरान खान ने कहा कि लेकिन हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ हुआ तो हम जवाब देंगे। जिस तरह इन्होंने पुलवामा के बाद बालाकोट किया था, अब ये PoK की तरफ आ सकते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इमरान खान ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री खान ने अागे कहा कि अब पाकिस्तान कश्मीर के मसले को दुनिया के हर फोरम पर ले जाएगा। साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो हम अंतरराष्ट्रीय कोर्ट भी जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र की महासभा चलेगी वहां पर भी पाकिस्तान की तरफ से इसका विरोध किया जाएगा।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर भारत के निर्णय के बाद से ही बौखला गया है ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी को कश्मीर का ये फैसला काफी भारी पड़ने वाला है।