आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 अगस्त 2019, 07:37 AM (IST)

मेषः आज का दिन बहुत शुभ जायेगा। अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। निकट रिश्तेदारियों में या मित्रों के बीच में जाना हो सकता है और या तो किसी समारोह या किसी दावत में भाग लेंगे। किसी नये काम में हाथ ड़ालने की सोचेंगे व लगातार योजनायें बनायेंगे। किसी एक विषय पर लगातार चिंतन करते रहेंगे। किसी नये स्रोत से धनागम हो सकता है। खर्चा भी बहुत होगा। घर या व्यवसाय में साधारण मतभेद रह सकते हैं। आपने यदि कटु वाणी का प्रयोग किया तो अकेले पड़ जायेंगे। कोई विवाद यथावत चलता रहेगा। आज कुछ घंटें मित्रों में बितायेंगे।




वृषभः आज प्रातः से ही ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और उत्साह के साथ दिन का प्रारंभ करेंगे। काम बहुत ज्यादा है और आपको प्राथमिकता तय करनी पड़ेंगी। आज किसी बाहरी व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक मामलों में सफलता बढ़ेगी। दैनिक आय भी बढ़ेगी। कोई नया साझेदारी प्रस्ताव आ सकता है। आपको शर्तें कुछ अजीब सी लगेंगी। संतान के लिए शुभ समय है और आप उनकी किसी योजना पर सहमति दे सकते हैं। खान-पान की गड़बड़ी से थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है। पारिवारिक सदस्य आज सहयोग करेंगे।



मिथुनः आज यात्रा का दबाव रहेगा, परन्तु सोच-समझकर ही करें। लम्बी दूरी की यात्रा से परहेज करें। किसी अटके हुए काम को आज आप कर पायेंगे। सरकारी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो उसमें समय अच्छा रहेगा और आपका कार्य निष्पादन अच्छे परिणाम लायेगा। संतान के लिए समय अच्छा है, परन्तु उनका अपने काम में मन नहीं लगेगा। आपका खुद का भी थोड़ा-बहुत समय इधर-उधर की बातों में व्यर्थ हो जायेगा। किसी मामले से पलायन की इच्छा पैदा होगी। घर में माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल दिन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


कर्कः आज यात्रा योग है, आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में खर्चा बहुत अधिक है। भाई-बहिनों की दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा जायेगा, क्योंकि आपका सहयोग मिलेगा। अपनी संतान या अधीनस्थ लोगों को दिया हुआ काम ढंग से सम्पादित कर पायेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपका दिन आज बहुत अच्छा जायेगा। न केवल काफी काम हो जायेगा, बल्कि प्रशंसा भी मिलेगी। शत्रुओं से विवाद यथावत चलते रहेंगे। थोड़ा सावधानी से चलें। धार्मिक मामलों में आस्था बढ़ेगी, किसी धर्मस्थल में दर्शन लाभ हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।



सिंहः आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय का दबाव आपके ऊपर हो सकता है। आप जोखिम लेने से नहीं डरेंगें। आज सुख-सुविधायें बढ़ेंगी। आस-पास की छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कई लोगों के बीच में आपकी प्रशंसा हो सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। घरेलू मामलों में सामान्य से मतभेद रहेंगे, परन्तु उससे आप विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप घर से दूर रहते हैं, तो जन्मस्थान की यात्रा होगी। संतान की तरफ से आज कुछ परेशानियां रहेंगी और उनकी समस्याओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। लेन-देन के मामले नहीं सुलझेंगे।



कन्याः काम का भार बहुत अधिक रहेगा और आप अकेले संपादित नहीं कर पायेंगे। आपको कई लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक जायेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। बल्कि किसी मामले में कोई अच्छा समझौता हो सकता है। आज इधर-उधर की बातों पर अनावश्यक बहुत अधिक होगा। जीवनसाथी के लिए शानदार समय है। माता के लिए शारीरिक कष्ट का दिन है। व्यावसायिक मामलों मंे आप बेहद सफल रहेंगे। भागीदारी के मामलों में लाभ बढ़ेगा, परन्तु व्यक्तिगत जीवन में कोई असंतोष हो सकता है। निजी संबंधों में स्वाभिमानी को आड़े नहीं आने दें।

यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय



तुलाः आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक जा सकता है। एक तरफ लेन-देन का दबाव रहेगा, दूसरी तरफ आय बढ़ सकती है। आज जितना अधिक श्रम करेंगे, उतना ही लाभ बढ़ेगा। परन्तु कानूनी मामलों में सावधान रहें, कोई ऐसी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि नौकरी करते हैं, तो समय अच्छा जायेगा और व्यवसाय करते हैं, समय अच्छा है, परन्तु मानसिक तनाव रहेंगे। ऐसी जगह पैसा खर्च होगा, जहाँ आप नहीं चाहते।किसी पराये व्यक्ति की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। कोई अज्ञात खर्चा भी कर सकते हैं, जवाबदेही बनेगी, परन्तु इसका पता बाद में चलेगा।


वृश्चिकः आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। अपने किसी अत्यन्त प्रिय से संबंधित काम-काज में भारी प्रगति होगी और आप उसमें पूरी तरह से शामिल रहेंगे। खर्चा बहुत अधिक है और काम-काज का अच्छा आश्वासन है और मन में अज्ञात भय लगा रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीन राशि के बृहस्पति आपका सम्मान बढ़ाना चाहते हैं। काम-काज की अधिकता में कड़वी वाणी का प्रयोग न करें। इससे एक-दो संबंधों पर असर आयेगा। भाई-बहिनों की तरफ से या मित्रों की तरफ से संतोष रहेगा, परन्तु पिता के स्वास्थ्य चिंता रहेगी। व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।




धनुः आज का दिन अर्थलाभ का है। कारोबारी यात्रा बहुत अच्छा लाभ दे सकती है या दूसरे शहरों से आज व्यवसाय है, तो भी अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा जायेगा और उनकी राय मानी जायेगी। व्यवसाय में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी। कोई खास व्यक्ति नाराज हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी चितंा रहेगी। प्रेम-संबंधों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, संकेत अच्छे नहीं है। सुख-सुविधायें बढ़ेंगी। वाहन-सुख या घर में सजावटी सामान बढ़ेंगे। कोई सरकारी विभाग आपको परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष




मकरः
आज का दिन घर-परिवार के लिए बहुत अच्छा है। संतान को लाभ होगा। भाई-बहिनों के लिए शुभ समय है, तो निजी रिश्तों में गुणात्मक सुधार आयेगा। आप अपने मन की बात खुलकर कह सकते हैं। सरकारी दफ्तरों से काम-काज बनाने में सुविधा रहेगी। किसी व्यावसायिक प्रस्ताव में दम होगा, परन्तु आप संकोच के साथ उसे टाल देंगे। मजबूरी में कहीं कोई भुगतान करना पड़ सकता है और आप मन ही मन उससे परेशान रहेंगे। दोपहर के बाद घटनाक्रम अचानक आपके पक्ष में हो जायेगा और हल्का-सा विवाद रहते हुए भी आपको लाभ प्राप्ति होगी। दूर की यात्रा से परेशानी होगी।



कुंभः यह समय कुछ परेशानियों का चल रहा है। माता-पिता से भारी चिंतायें रहेंगी। आर्थिक परेशानियाँ बढ़ रही हैं। आज दैनिक खर्चों के लिए भी मारा-मारी करनी पड़ सकती है। भुगतान ज्यादा है। आपके काम-काज में कोई प्रगति होगी और बहुत अच्छा कार्य निष्पादन करेंगे, परन्तु किसी चाहे गये काम के बिगड़ने का भी डर है। जोड़ों के दर्द से परेशान रह सकते हैं, तो खान-पान की अनियमितता से भी परेशानी हो सकती है। संतान की तरफ से निंिश्ंचत नहीं रह पायेंगे। उनकी कार्य-प्रणाली से आप थोड़ा असंतुष्ट ही रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलना होगा और आगे के लिए कोई बड़ा आश्वासन मिल सकता है। बाॅस प्रसन्न रहेंगे।



मीनः काम-काज बहुत अधिक इकट्ठा होगा। आपकी तमाम मेहनत के बाद भी नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। सरकारी तंत्र से काम निकलवाना आज बहुत मुश्किल है, कोई न कोई नई बाधा खड़ी हो जायेगी। खर्चा करने के बाद भी काम-काज में गति नहीं आ रही है। भाग्य बढ़ने वाला समय तो चल रहा है, परन्तु अड़चनों के कारण सफलता नहीं मिल रही है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। सृजन कार्यों में रूचि लेंगे। आपके चिंतन का अच्छा परिणाम आ सकता है और उसका लाभ आपके घर-परिवार या संस्था को मिलेगा। आपको मान्यता भी मिल सकती है।

यह भी पढ़े : इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप