अमिताभ-शत्रुघ्न सहित इन बॉलीवुड सितारों ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 अगस्त 2019, 4:37 PM (IST)

मुंबई। ईद के मौके पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, अली अब्बास जफर और अनिल कपूर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों से शांति, प्यार और भाईचारे को बढ़ाने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से की।

जानें, सितारों ने किन लफ्जों में दी बधाई :-

अमिताभ बच्चन : ईद-अल-अजहा की शुभकामनाएं।

अनिल कपूर :
ईद-अल-अजहा की शुभकामनाएं। अल्लाह हमें बुद्धि और कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करे।

अली अब्बास जफर : सभी को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार, शांति और भाईचारा।

शत्रुघ्न सिन्हा : पवित्र त्योहार ईद की हार्दिक शुभकामनाएं अल्लाह ने खुशी, शांति, सद्भाव, समृद्धि के दरवाजे खोले हैं। हमें जीवन को और अधिक सुंदर बनाने के लिए लाखों कारण दिए हैं। ईद मुबारक।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इयूलिया वंतूर : ईद मुबारक! चारों ओर बहुत सारा प्यार, प्रकाश फैले, ऐसी कामना है।

कुणाल कोहली : ईद मुबारक, त्योहार है गले मिलने का, साथ खाना खाने का। गले मिलने के साथ हम बेहद नजदीक आते हैं और भरोसा कायम होता है। एक साथ मिलकर जीने की सबसे मूल बाते हैं खाना बांटकर खाना। दुआ में याद रखना।

मधुर भंडारकर : यह ईद सभी के लिए शांति, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। ईद मुबारक।

सोनी राजदान : इस बार ईद के विचार कश्मीर के लिए है। आप सभी से शांतिपूर्ण ईद की प्रार्थना कर रही हूं और साथ ही आप सभी बहुत जल्द ही फिर से आजाद हो ऐसी दुआ करूंगी। आप सभी को प्यार, ईद मुबारक।

राहुल ढोलकिया : ईद मुबारक।

मल्लिका शेरावत : सभी को ईद मुबारक।

ये भी पढ़ें - शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार