प्रियंका चोपड़ा ने राष्ट्रीय पुरस्कार पर अपनी पाणी टीम को सराहा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 अगस्त 2019, 5:14 PM (IST)

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मराठी प्रोडक्शन फिल्म पाणी ने एन्वायरन्मेंट कंजर्वेशन कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इसके लिए अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका ने फिल्म के निर्देशक आदिनाथ कोठारे के साथ-साथ फिल्म की प्रोडक्शन टीम को बधाई दी।

प्रियंका ने कहा, हालांकि आदिनाथ ने इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा, मैं जानती थी कि इसे समझने का दबाव उन पर होगा और आखिरकार हमने अपने परिश्रम से राष्ट्रीय पुरस्कार को अपने नाम किया है। मुझे आदिनाथ और उनकी रचनात्मक टीम और पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी) की अपनी टीम पर गर्व है।

हमारी कड़ी मेहनत को पहचानने और पाणी को एन्वायरन्मेंट कंजर्वेशन कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने के लिए मैं ज्यूरी की आभारी हूं। प्रियंका ने आगे कहा, हमने पीपीपी की शुरुआत वास्तविक कहानियों को बनाने के इरादे से किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हम लोगों का मनोरंजन करने के साथ और एक उद्देश्य के साथ स्थानीय कहानियों को बताना चाहते थे। हम उन मुद्दों के बारे में बात करना चाहते थे, जिसका सामना आज हम सब कर रहे हैं। पाणी उसी तरह की एक फिल्म है। इससे पहले, प्रियंका की मराठी प्रोडक्शन फिल्म वेंटिलेटर ने साल 2016 में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

ये भी पढ़ें - अब इसमें हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे राजकुमार राव