Sonbhadra Murder Case: प्रियंका गांधी 13 अगस्त को सोनभद्र में मारे गए परिजनों से मिलेंगी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 अगस्त 2019, 1:53 PM (IST)

सोनभ्रद/नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonebhadra) जिले के उभा गांव में बीते महीने जातीय जनसंहार में मारे गए जनजातीय समुदाय के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उभा आएंगीं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी का दौरा मंगलवार को होगा। उन्होंने बताया कि वह (प्रियंका) गांव का दौरा करेंगी, जहां गोंड समुदाय के दस लोग जमीन विवाद से जुड़ी हिंसा में मारे गए थे।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

प्रियंका गांधी वाड्रा का यह दौरा पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में उन्हें हिरासत में लिए जाने के करीब तीन सप्ताह के बाद होगा।

जिला प्रशासन द्वारा प्रियंका को चुनार किले में हिरासत में रखे जाने के एक दिन बाद जनजातीय समुदाय के सदस्य करीब 70 किलोमीटर चलकर प्रियंका गांधी से मिलने आए थे।