मेषः आज दिन में यात्रा
का विचार हो, तो उसे त्याग दें। परन्तु संध्या पश्चात् यात्रा कर सकते हैं। यदि कारोबारी
यात्रा होगी, तो लाभ हो सकता है। आज आपके परिश्रम का पूरा लाभ मिलने वाला है। परन्तु
यह आर्थिक लाभ के रूप में नहीं मिलेगा। आज खर्चा ज्यादा है और आय कम है। सहयोग-समर्थन
में भी थोड़ी बहुत कम रहेगी। किसी अनजानी जगह से मदद मिल सकती है। घर में क्रोध का वातावरण
रहेगा और अकारण ही कई पैदा होगी। कोई भी समस्या सुलझने की बजाय उल्टा उलझने लग जायेगी।
आज दवाईयों पर खर्चा अधिक होगा।
वृषभः आज का दिन शुभ
घटनाओं वाला रहेगा और कहीं से शुभ समाचार आपको मिलेंगे। खर्चें बढ़ रहे हैं, बहुत कोशिश
करके भी कुछ खर्चों को रोक नहीं पायेंगे। किसी छोटे से कारण से ही कोई विवाद उत्पन्न
हो सकता है और सारा दिन उसकी बातें चलती रहेंगी। संतान को लेकर आपके मन में चिंता में
कमी आयेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ जायेगा। आर्थिक दबाव यथावत बना रहेगा। भागीदारी
के मामले में लाभ होगा। धन प्रबंध की कोशिशें लगातार चलती रहेंगी। खान-पान में बहुत
सावधानी बरतें।
मिथुनः आज का दिन लाभ
के दृष्टिकोण से अच्छा जायेगा। जिस मामले में कोई उम्मीद नहीं थी, उसमें भी अब वातावरण
अनुकूल हो जायेगा। आज काफी परिश्रम का दिन है और आज जैसा चाहते हैं उतना सहयोग लोगों
से नहीं मिल पायेगा। एक-दो लोगों की नाराजगी परेशानी का कारण बन सकती है। सुख-सुविधाओं
में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ की मात्रा काफी बढ़ेगी। कानूनी विवाद हल नहीं होंगे।
किसी एक मामले में समझौते जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सामान्य से घरेलू विवाह आपको परेशान कर सकते हैं। दांतों से
संबंधित कोई समस्या सामने आयेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्कः कोई छोटी-सी
यात्रा लाभ दे सकती है। आज आपका जनसंपर्क तेजी से बढ़ेगा। बहुत सारे नये लोग आपसे मिलेंगे।
किसी की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली से असहमत हैं। अपनी
आलोचना से सावधान रहें। यदि आप व्यवसायी है तो आज कर्मचारियों का अच्छा समर्थन मिलेगा।
नौकरी करते हैं तो बाॅस प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन और दिनों की अपेक्षा अधिक भाग्यशाली
है। आज कम मेहनत में अधिक काम बनेंगे। परन्तु शाम होते-होते आप आराम के मूड में आ जायेंगे।
सिंहः दैनिक काम-काज
में गति आयेगी। किसी एक मामले में बिगड़ा हुआ काम बनने लगेगा। धार्मिक मामलों में खर्चो
बढ़ेगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलना होगा। आज आपके लिए बहुत शुभ दिन है क्योंकि
आपके काम-काज की और आपकी नीतियों की प्रशंसा की जायेगी। संतान को लेकर आप मन ही मन
प्रसन्न नहीं हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आप कोई नया प्रयोग करने की सोच रहे हैं, जिससे
कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा। बहिन-भाईयों के लिए दिन सामान्य है। घर या दफ्तर की
सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
कन्याः आज आप बाहर
की यात्रा का विचार है तो आज उसे त्याग दें। वाहन संबंधी कष्ट भी हो सकता है। आज आर्थिक
लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा। आज जितना अधिक श्रम करेंगे, आर्थिक लाभ दिखेगा तो
सही, परन्तु वास्तव में उतना नहीं होगा। घर-परिवार के मामले सुलझने का नाम ही नहीं
लेंगे। आपके बारे में आज दो राय रहेंगी और आपके मुंह से कही गई कोई बात इतनी प्रभावशाली
नहीं रहेगी। व्यवसाय के मामले में आप सफल रहेंगे और अपनी नीति के कारण बड़े परिणाम लाकर
दे सकते हैं। जगह छोड़ने का दबाव बना रहेगा।
यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...
तुलाः निजी संबंधों
के मामलों में आज का दिन विशेष अच्छा है। प्रेम-संबंधों में गति आयेगी और आप इस दिशा
में आगे बढ़ेंगे। मित्र या रिश्तेदार आपसे निकट संपर्क में रहेंगे और काम-काज को बढ़ाने
की भी चिंता करेंगे। आर्थिक दृष्टि ऊंच-नीच चलती रहेगी और दैनिक लाभ बढ़ने के बाद भी
आप यह अनुमान नहीं लगा पायेंगे कि स्थिति किधर जा रही है? यदि आप नौकरी करते हैं, तो
बाॅस की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो सरकारी लोगों से सावधान
रहें। किसी की मदद से आपका दिन सफल रहेगा।
वृश्चिकः काम-काज का
दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। आपके सहयोगी अच्छा काम करेंगे, परन्तु उसके बाद भी दबाव बना
रहेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। किसी एक मामले में आप पर आक्षेप रहेगा और बात
सामने आ जायेगी। स्वास्थ्य संबंध में विशेष सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को
लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे और उसमें आप अपनी सारी ऊर्जा लगा देंगे। खर्चा बहुत ज्यादा
होने की संभावना है और दिन-रात आप इसी चिंता में रहेंगे। आपमें आत्मविश्वास की कमी
नहीं है और ऐसा लगता है कि आप अपनी समस्याओं को अच्छी तरह से सुलझा लेंगे।
धनुः ग्रह स्थिति बहुत
अनुकूल चल रही है। आज आपका प्रभाव काफी बढ़ेगा और चाहे नौकरी हो या चाहे व्यवसाय, आपके
सम्मान में वृद्धि होगी। शाम के बाद घटनाक्रम इस तरह से बदलेगा कि कई बातें आपके पक्ष
में हो जायेंगी। माता की तरफ से चिंता में कमी आयेगी और संतान की सुख-सुविधाओं में
बढ़ोत्तरी होगी। उन्हें आर्थिक लाभ भी हो सकता है। संतान का कोई अटका हुआ काम बन सकता
है। घरेलू मामलों में कुछ ध्यान देने की आवश्यकता है। पुराने संपर्क का कोई व्यक्ति
आपके प्रभाव क्षेत्र से दूर जाने की चेष्टा करेगा।
यह भी पढ़े : इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी
मकरः आज का दिन भाग्यशाली
है और आपके एक-दो काम आसानी से निकल जायेंगे। सरकारी क्षेत्रों से या सरकारी लोगों
से आपको मदद मिलेगी। आज एक-दो प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलना होगा और उनसे वार्ता
अच्छी जायेगी। आज एक ऐसे कार्य को करने का दबाव रहेगा, जिसे आप नहीं करना चाहते हैं।
परिस्थितियां अनुकूल होते हुए भी एक-दो कामों में अड़चने रहेगी। व्यर्थ के आक्षेपों
से बचें और क्रोध में आकर किसी को कोई जवाब न दें। कुछ घण्टों में ही स्थिति बदल जायेगी।
शत्रुभाव रखने वालों को नुकसान होगा।
कुंभः आज का दिन मध्यम
रहेगा और मन में थोड़ा-सा निराशा का भाव रहेगा और काम-काज में भी इतनी गति नहीं रहेगी।
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी थोड़ी बहुत परेशानी आयेगी। मातृ पक्ष की चिंता यथावत रहेगी।
थोड़ा-बहुत आर्थिक लाभ हो सकता है। कपड़े इत्यादि में थोड़ा खर्च हो सकता है। समूह में
होने वाले कार्यों में आपको विशेष सुविधा मिलेगी और आप उसका पूरा लाभ उठायेंगे। भाई-बहिनों
के लिए समय ठीक है। मित्रों से किसी काम-काज को लेकर असहमति रहेगी और आप अपने ही ढंग
से चलना चाहेंगे। बिना योजना के कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।
मीनः आज का दिन मध्यम
रहेगा और काम-काज आपके व्यवहार की वजह से ही आगे बढ़ेगा। आज किसी अटके हुए काम को वाणी
के कौशल से ही आगे ले जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग आपको मिलने वाला है।
घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा और दावत जैसा माहौल रहेगा। पिता और माता के स्वास्थ्य
की चिंता बनी रहेगी। कारोबारी यात्रा करनी
पड़े तो आपको हिचकना नहीं चाहिए। परन्तु हर बात की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए। दिन
की तुलना में शाम के बाद का समय ज्यादा अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि