Uttar Pradesh: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद संजय सेठ और सुरेन्द्र सिंह नागर हुए भाजपा में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 अगस्त 2019, 1:43 PM (IST)

लखनऊ/ नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) और सुरेंद्र सिंह नागर (Surendra Singh Nagar) ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने यह सदस्यता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव से ली। पूर्व राज्यसभा सांसद सेठ और नागर ने पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। संजय सेठ को यादव परिवार (अखिलेश यादव) का काफी करीबी माना जाता रहा है।

पिछले एक महीने में समाजवादी पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले संजय सेठ तीसरे सांसद हैं। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने भी राज्यसभा और समाजवादी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर पहले ही भाजपा सदस्यता ले चुके हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे