आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 अगस्त 2019, 07:47 AM (IST)

मेषः आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ और अनावश्यक खर्चे में ही बीतेगा। यात्राओं में भी अनावश्यक खर्चा हो सकता है। आप जितना अधिक कोशिश करेंगे आर्थिक लाभ उतना ही मुश्किल जान पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को करने के लिए आप भारी प्रयास करेंगे परन्तु सफल नहीं हो पाएंगे। काम टलता ही जाएगा और मामला उलझता ही जाएगा। विरोधियों से सावधान रहें, कोई न कोई प्रपंच रचते ही रहेंगे। माता के स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। गृहस्थ जीवन में समस्याएं जैसे की तैसी रहेंगी और आपको अच्छे संबंध बनाए रखने में बहुत कोशिश करनी पडेगी। किसी नियम विरुद्ध कार्य को नहीं करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभः आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। शुभ घटनाएं आएंगी या शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढेगी। किसी ऐसे मामले में लाभ हो सकता है जो आपने सोचा भी नहीं होगा। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में अच्छा समय जाएगा। प्रेम संबंधों को दिशा देने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। ऋण प्रबंध की कोशिश करें तो सफल हो सकते हैं। आप पराए प्रपंच में नहीं पडें और अपने ही परिवार के मामले ध्यान में रखें। दूसरों के मामलों में पडने से आपको नुकसान होगा। आज क्रोध नहीं करें अन्यथा उसके कारण कोई नुकसान हो सकता है।

मिथुनः अपने आसपाास संदेह का वातावरण नहीं उभरने दें, लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं आप जितना शांत रहेंगे उतना ही जीत में रहेंगे। जितना अधिक कार्य का विस्तार करेंगे उतना ही उलझनें बढती जाएंगी। आज कोई प्रमुख निर्णय लेने की परिस्थिति बन सकती है अतः आपको ऐसा कर लेना चाहिए। विरोधियों की जरा भी परवाह नहीं करें क्योंकि आपका समय अनुकूल है। संतान की समस्याओं का समाधान थोडे़ दिनों में निकल आएगा। आज कुछ भी नया नहीं होने वाला है। कहीं से धन प्रबंध हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः आज का दिन बहुत भाग्यशाली है जब आपके बकाया काम पूरे होंगे या बिगडे़ काम बनेंगे। किसी मामले में आप अपनी रणनीति बदल लेंगे और नए ढंग से काम करेंगे। इस समय आपकी संतान का अच्छा समय चल रहा है अतः आपको चाहिए कि हर काम में उन्हें आगे कर दें। एक प्रमुख कार्य संतान पर छोड़कर आप उसका लाभ उठा सकते हैं। किसी कारण से आपकी लोकप्रियता बढेगी और कई लोगों के बीच में आपकी प्रशंसा की जाएगी। घर कुटुम्ब के मामले में सावधानी बरतें, कोई विवाद होने की स्थिति में अवांछित भाषा का प्रयोग नहीं करें।

सिंहः आज लम्बी दूरी की यात्रा का त्याग कर दें। यदि मजबूरी में कोई यात्रा करनी पडे तो बहुत सावधानी से करें। वाहन संबंधी कष्ट भी आ सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कई लोग मिलंेगे और सहयोग की बातें करेंगे। घर में  सुख-सुविधा की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। इस समय वाहन बदलने में रुचि रहेगी। संतान को लेकर आप मन ही मन परेशान रहेंगे। संतान की प्रगति को लेकर कोई भी कदम उठाने का अभी समय नहीं है। प्रेम संबंधों के लिए यह अनुकूल समय नहीं है और हल्का सा बातों में फर्क आ सकता है। आज खर्चा अधिक है और लाभ कम है।


कन्याः आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ जाने वाला है। कोई घटनाक्रम महत्वपूर्ण मोड़ ले सकता है। आपके प्रिय के जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन आने वाला है। सबकुछ शुभ होगा और जो कुछ भी आप कर रहे है उसके अच्छे परिणाम बहुत शीघ्र मिलने शुरू होंगे। जीवनसाथी के कार्य क्षेत्रों में शानदार परिवर्तन आएंगे, आपके स्वयं के लिए और जीवनसाथी के लिए आज का समय बहुत शानदार है। घर में सामान्य सी कलह का सा वातावरण रह सकता है परन्तु उसका स्थायी प्रभाव नहीं होगा। व्यवसाय में आप कोई दुस्साहसिक निर्णय आज ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय


तुलाः आज घटनाक्रम कुछ अनियंत्रित सा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जा सकता है क्योंकि कहीं न कहीं से आज अर्थ प्रबंध हो सकता है। क्षणिक रूप से आपके काम निकल जाएंगे। आपके मन में सृजन की जो बातें चल रही हैं उन्हें मूर्त रूप लेने दीजिए। जो आप सोच रहे हैं उसे क्रियान्वित करने का दिन है और आप हिचक छोड़कर उस विषय में काम कीजिए। बाहर के लोगों के सम्पर्क आपको लाभ देंगे। ऋण के पुनर्भुगतान में आपको दिक्कत आएगी। कार्यक्षेत्र मंे कोई छोटी मोटी समस्या सामने आ सकती है।

वृश्चिकः आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपकी राशि बहुत बलवान है और सब तरफ से शुभ संकेत हैं। बाहरी स्रोतों से आय प्राप्ति हो सकती है या साधन मिल सकते है। नए लोगों से संधि करने मंे डर नहीं लगेगा। कई लोग आपके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं तो आपको स्वीकृति दे देनी चाहिए। इस समय स्वास्थ्य संबंधी साधारण सी समस्याएं रहेंगी परन्तु कोई विशेष कष्ट नहीं होगा। आर्थिक लाभ के रास्ते खुल रहे हैं परन्तु उससे पहले भारी खर्चा सिर पर दिख रहा है। पाचनतंत्र के विकार परेशान करेंगे परन्तु मानसिक दृष्टि से आप सुदृढ रहेंगे।

धनुः आज का दिन मिश्रित भाग्य वाला है। बहुत अधिक खर्चे तथा बहुत अधिक लाभ है। कहीं न कहीं से कोई न कोई लाभ मिलेगा। वाहन संबंधी सुविधा बढे़गी। कोई नया यंत्र क्रय कर सकते हैं। आज आपका जनसम्पर्क बहुत ज्यादा रहेगा, लोग आपसे मिलेंगे, आपकी लोकप्रियता बढेगी, आर्थिक दृष्टि से समय सुधर रहा है परन्तु घरेलू कलह भी बढ़ रही है। आप जितना अधिक कोशिश करेंगे उतनी ही अधिक परेशानी बढेगी या हल नहीं होगी। दाम्पत्य जीवन में कलह कम नहीं होगी। इन दिनों जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें क्योंकि कोई भी बडी समस्या सामने आ सकती है।

यह भी पढ़े : व्यापार में सफलता के अचूक उपाय



मकरः आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ जाने वाला है। ग्रह स्थिति अत्यन्त शानदार है और आपके भाग्य बढ़ाने वाली कोई बातें आएंगी। आपका कर्मक्षेत्र भी शानदार है और इन दिनों आप खूब जमकर काम कर रहे हैं। आज का दिन आर्थिक लाभ का हो सकता है या कोई ऐसी सूचना हो सकती है जिससे आपका आर्थिक लाभ होना तय हो जाए। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा, कोई एक काम बीच में छूट जाएगा और किसी एक काम में आपको अपयश मिलेगा। मित्रों से आज पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी नए काम की योजना पर सोचना शुरू कर सकते हैं।

कुंभः आज आपके मन में नया उत्साह जागेगा। कई दिनों से अटक रहे काम अब बनने की संभावनाएं हो गई हैं। आजीविका क्षेत्र मंे नए-नए साधन और नए-नए लोग मिलेंगे। आज कई अच्छे निर्णय आप ले डालेंगे जिनका असर आपकी दैनिक कार्यप्रणाली पर आएगा। संतान के लिए आज का दिन शुभ नहीं है अतः गाड़ी, घोडे़ चलाने में सावधानी बरतें। आपके आजीविका क्षेत्रों में बहुत अधिक संघर्ष हो गया है अतः आप उसी में कोई नया रास्ता निकालने की कोशिश करें। गजकेसरी योग के साथ चंद्रमा आज आपको लाभ देंगे तथा वस्त्र और आभूषण बनवाने में मदद करेंगे।

मीनः आज का दिन अत्यन्त भाग्यशाली है और आप कई दिनों से सोचे हुए काम करने में सफल हो जाएंगे। आज नए मित्र मिलेंगे, कोई पुराना मित्र भी आकर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों मंे कुछ समस्याएं रहेंगी और आपको अड़चनें आएंगी। जन्म स्थान से दूर कहीं आप काम करेंगे परन्तु आज आप जन्म स्थान के आसपास जा सकते हैं और कामकाज का कोई प्रस्ताव मिल सकता है। आपके मन में उत्साह बना रहेगा। अर्थ साधन कहीं न कहीं से होने की संभावना है। आप इन दिनों संगठन के कार्यों में रुचि लेंगे और यदि व्यवसायी हैं तो अपनी टीम को बडा बनाने के लिए भी बहुत कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार