UP में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 अगस्त 2019, 2:40 PM (IST)

लखनऊ। प्रदेश में मानूसन अब एक बार फिर से रफ्तार पकडऩे लगा है। सोमवार को राजधानी समेत अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत है। मौसम विभाग ने राज्य में आज तेज बारिश होने की बात कही है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के आस-पास के इलाकों में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर तेज बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ बिजली भी कडक़ेगी। कानपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, आगरा का 26 डिग्री, गोरखपुर का 28 डिग्री, बहराइच का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, सोमवार को बारिश के चलते दिन का लखनऊ का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों के मुकाबले लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे