अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ की शूटिंग शुरू की

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 अगस्त 2019, 6:21 PM (IST)

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने क्विज आधारित रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati ) के ग्यारहवें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।

अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘‘इसकी शुरुआत हो चुकी है। एक और केबीसी, इसे शुरू हुए 19 साल हो गए ,11 सीजन्स और सभी दर्शकों का प्यार।’’

इस दौरान उन्होंने ‘केबीसी’ के सेट की कई तस्वीरें साझा कीं।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ ब्रिटिश कार्यक्रम ‘हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनेयर?’ पर आधारित है। अमिताभ बच्चन इसके दस सीजन्स की मेजबानी कर चुके हैं। केवल तीसरे सीजन की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख खान ने की थी, लेकिन यह दर्शकों पर प्रभाव छोडऩे में नाकामयाब रहा था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे