हरियाणा रोडवेज बस में धमाका,9घायल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 मई 2016, 7:03 PM (IST)

नई दिल्ली। कुरूक्षेत्र के पीपली के पास हरियाणा रोडवेज की चलती बस में जोरदार धमाका होने से 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये बस सोनीपत से चंडीगढ जा रही थी। रास्ते में पीपली के पास इसमें जोरदार धमाका हुआ।

कुरूक्षेत्र के एसपी सिमरनदीप सिंह ने बताया कि ये हल्की क्षमता वाला आईईडी धमाका था। उन्होंने कहा, ये एक कम क्षमता वाला आईईडी धमाका था। हमने बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स को बुला लिया है। इस धमाके में इस्तेमाल की गई एक बैट्री बरामद की गई है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ये बस गुरूवार सुबह सोनीपत से निकली थी, पीपली के पास इसमें धमाका हुआ जिससे खिडकियां टूट गईं। पुलिस ने इस बस से एक 12 वोल्ट की बैट्री और पीला बैग बरामद किया है। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।