गुजरात: वड़ोदरा में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों को दी छुट‌्टी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 अगस्त 2019, 10:16 AM (IST)

वडोदरा। गुजरात (Gujarat) के वड़ोदरा में भारी बारिश (Heavy rains) के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। गुजरात के वड़ोदरा में पिछले 24 घंटों से बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। शहर में 12 घंटों के भीतर 442 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारी बारिश के चलते 1 अगस्त को निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं हवाई एवं रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। वडोदरा जाने वाली 4 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही शहरी प्रशासन ने शहर के निचले इलाकों में रह रहे 4000 से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने शहर में मूसलाधार बारिश की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की और स्थानीय प्रशासन को संबंधित निर्देश दिए। गुरुवार को हुई बारिश को देखकर माना जा रहा है कि मानो बादल फट गए हों। शहर में बुधवार दोपहर में दो से चार बजे के बीच 6 इंच बारिश हुई। इसके बाद शाम 4 से 6 बजे के बीच फिर 4 इंच बारिश हुई। इस प्रकार, शहर केवल 4 घंटों में 10 इंच वर्षा से भर गया। विश्वामित्री नदी के साथ-साथ यह खतरे के स्तर के करीब थी। सड़कें नदियाें का रूप धारण कर लिया।

मौसम विभाग ने लोगों को निचले इलाकों से बाहर निकलने का निर्देश दिया है। जबकि अकोटा, विश्वामित्रि, अजरोद, माछी-पीठ, नगरवाड़ा, सलातवाड़ा करेलीबाग और फतेगंज क्षेत्रों के निवासियों को बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है।