कर्नाटक में BJP MLA केजी बोपैया विधानसभा अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जुलाई 2019, 7:59 PM (IST)

बेंगलुरु। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा( B S Yeddyurappa) की सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। स्पीकर रमेश कुमार ने अपने पद इस्तीफा दे दिया। नए स्पीकर की दौड़ में भाजपा विधायक केजी बोपैया(KG Bopaiah) का नाम सबसे आगे चल रहा है।


आपको बताते जाए कि केजी बोपैया का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को कलूर में हुआ था। उन्होंने बीएससी के बाद लॉ की पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। बीएमएस कॉलेज से लॉ करने के बाद 1980 में वह वकालत करने मदिकेरी लौट आए। बोपैया बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह अपने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने 1970 के दशक में सरकार द्वारा प्रस्तावित एक बांध परियोजना के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया था। उन्हें बेंगलुरु में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार भी किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अगले आदेश तक विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। यह पद आम तौर पर पार्टी के विधायकों को दिया जाता है और यह कैबिनेट रैंक भी है।