CM ममता बनर्जी ने BJP के जनाधार रोकने के लिए लाई 'दीदी के बोलो' कैंपेन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जुलाई 2019, 6:43 PM (IST)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने आज अपने गिरते जनाधार को बनाए रखने के लिए लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक नया कैंपेन प्रारंभ किया है। 'दीदी के बोलो' अर्थात 'दीदी से बात करो' कैंपेन के तहत एक नंबर जारी कर दिया गया है। इसके तहत लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा पाएंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए ममता बनर्जी ने बताया है कि तृणमूल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनने का काम करेंगे। यह कैंपेन लोगों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रारंभ किया गया है। जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी ने यह कैंपन प्रदेश में भाजपा के बढते जनाधार को रोकने के लिए और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि आने वाले 100 दिनों में TMC के 1000 कार्यकर्ता गांवों में जाएंगे और लोगों की समस्याओं को जानेंगे। पार्टी तय करेगी कि कब, कौन, किस गांव में जाना है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

टीएमसी की ओर से जारी किए गए नंबर 9137091370 पर फोन करके भी लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इसके अलावा www.didikebolo.com वेबसाइट पर जाकर भी लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एक टीम शिकायत को मॉनिटर करेगी और इसके बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सूचना करने का कार्य करेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि देश में क्या हो रहा है? हर दिन वे लोग (भाजपा) बंगाल पर सवाल करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? उन्नाव में क्या हुआ, रेप पीड़िता के दो रिश्तेदार मर गए और पीड़िता की हालत गंभीर है। इसमें उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
आपको बताते जाए कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुकी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हर पार्टी भाजपा की तरह नहीं है। मेरी पार्टी गरीब है इसलिए मैं चुनाव सुधार पर बोलती हूं।