Judgementall Hai Kya Box Office Collection : जानें 3 दिन में हुई कितनी कमाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जुलाई 2019, 4:17 PM (IST)

मुंबई। कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ (Judgementall Hai Kya) लोगों को काफी पसंद आ रही है। कंगना-राजकुमार दोनों ने एक्टिंग में जादू किया है। फिल्म बिजनेस भी अच्छा कर रही है। इसने शुरुआती तीन दिन में 22.04 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसने तीसरे दिन यानी रविवार को 8.62 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 5.4 करोड़ और दूसरे दिन 8.02 करोड़ रुपए कमाए थे। राजकुमार की पिछली फिल्म एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा और कंगना की मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी थी।

जजमेंटल है क्या फिल्म को बनाने में 29 करोड रुपए का खर्चा आया है। इसमें मुख्य किरदार बॉबी यानी कंगना का है। वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट है और जिस किरदार की आवाज देती है खुद को वैसा ही समझने लगती है। बचपन में हुई एक घटना की वजह से वह सायकोसिस (मनोरोग) की शिकार हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे