दीपिका ने साझा की अपनी और रणवीर की पुरानी तस्वीर

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जुलाई 2019, 4:12 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादूकोण (Deepika Padukone) ने अपने पति व अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में स्टार जोड़ी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए तस्वीर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दीपिका सफेद रंग के फ्लोर-स्वीपिंग गाउन में काफी प्यारी लग रही हैं, वहीं रणवीर ने काले रंग का सूट पहन रखा है।

दीपिका ने इसका कैप्शन लिखा है, ‘हम’।

ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए प्यार जताया है। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।

शादी के बाद यह जोड़ी पहली बार आगामी फिल्म ‘83’ में एकसाथ नजर आएगी। ‘83’ में 1983 में क्रिकेट विश्व कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत की कहानी दिखाई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रणवीर फिल्म में टीम के कप्तान कपिल की भूमिका में हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान