लडक़े और लड़कियों की सोच इन मामलों में होती हैं एक जैसी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जुलाई 2019, 3:43 PM (IST)

आपने फिल्म ‘हमतुम’ का लडक़ी क्यो ना जाने क्यो लडक़ों सी नहीं होती! ये गाना तो आप सभी ने सुना होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि लडक़े-लड़कियां एक-दूसरे से कितने अलग होते हैं। बात चाहे जिदंगी को देखने के नजरिए की हो, या फिर अपनों का ख्याल रखने की हो। लड़कियां और लडक़े एक-दूसरे से अलग होते हैं।

अगर आप लडक़े हैं तो भले ही आप लड़कियों की अदाओं के दीवाने हो लेकिन लाइफ को लेकर उनके फंडे आपको भी अजीब लगते हैं। वहीं अगर आप लडक़ी है तो आपने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर कईं बार लडक़ों की सोच का मजाक बनाया होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे लेकर लडक़े और लडकियों की सोच एकदम मिलती है, आइए जानते है।

दोस्तों के साथ मस्ती करना...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दोस्तों के साथ मस्ती करना...
लडक़े और लड़कियां दोनों को ही फ्रेंड्स के साथ हैंगआउट करना बहुत पसंद होता है और दोनों ही अपने-अपने तरीके से दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं और एज्वॉय करते हैं।

दोनों ही पाना चाहते हैं सच्चा प्यार...
भले ही लडक़े और लड़कियां दोनों ही प्यार को अलग-अलग नजर से देखते हो, दोनों के लिए ही प्यार के मायने अलग हो लेकिन दोनों सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं और इसके मिल जाने पर जो खुशी होती है वो भी दोनों के दिलों में बिल्कुल एक जैसी होती है।

लड़कियों को दीदी और लडक़ों को भैय्या कहना ना पसंद...
जैसे लडक़ों को अंकल, भैय्या सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता है वैसे ही लड़कियों भी कोई आंटी या दीदी बोल दे, तो समझ लो कि गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच सकता है।

इमोशनल होते हैं दोनों...

ये भी पढ़ें - बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा

इमोशनल होते हैं दोनों...
लडक़े भले ही अपनी फीलिंग्स को छिपाने की कोशिश करे लेकिन असल में लडक़े और लड़कियां दोनों ही बेहद इमोशनल होते हैं।

आंखों में होते हैं ढ़ेर सारे ख्वाब...
अपनी जिदंगी को लेकर लडक़े और लड़कियां दोनों की ही आंखों में ढ़ेर सारे ख्वाब और ख्वाहिशे होती हैं जिसे वो पूरा करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा