झारखंड में चार बदमाशों ने दिनदहाडे बैंक से 23 लाख रुपए लूटे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जुलाई 2019, 2:31 PM (IST)

रांची। झारखंड के चतरा जिले में स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की एक शाखा से सोमवार को चार बदमाशों ने 23 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चारों बदमाश सुबह 9:40 बजे बैंक आए और बैंक कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर 23 लाख रुपए लूट लिए। रुपए लूटकर वे फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने अपराधियों की तलाशी अभियान छेड़ दिया है। (आईएएनएस)