इंस्टाग्राम से लाइक्स गायब होने पर रो पड़ी मॉडल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 जुलाई 2019, 4:51 PM (IST)

मेलबर्न। फेसबुक (Facebook) स्वामित्व वाले फोटो मैसेजिंग एप इंस्टाग्राम (Instagram) पर डाले गए पोस्ट से लाइक्स के गायब होने पर आस्ट्रेलिया की रहने वाली इंस्टाग्राम मॉडल मिकाएला टेस्टा (Mikaela Testa) रो पड़ी।

इंस्टाग्राम को एक ‘मानसिक समस्या’ बताते हुए मॉडल ने अपने ‘स्कैंडलस एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह लगातार रोते हुए कह रही थी कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया छोडऩे जा रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में ही इंस्टाग्राम ने उपयोगकर्ताओं को ऑस्ट्रेलिया सहित छह और देशों को अपने फोटो और वीडियो पर लाइक्स की संख्या को छिपाने की सुविधा प्रदान की।

इस टेस्ट फीचर का उद्देश्य उन उपयोगकतार्ओं के दबाव को दूर करने में मदद करना है जो अपने लाइक्स को लेकर चिंतित हैं।

टेस्टा इंस्टाग्राम पर दो अकाउंंट चलाती हैं। उनके अपने नाम से बने अकाउंट पर करीब 45 हजार फॉलोअर्स हैं, वहीं अन्य अकाउंट ‘स्कैंडलस एक्स’ पर 13 हजार फॉलोअर्स हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


ये भी पढ़ें - शारीरिक शोषण का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें - कभी-कभी गर्भावस्था भूल जाती हैं ये अभिनेत्री