प्लेन में ब्वॉयफ्रेंड ने दूसरी महिला के साथ की ऐसी हरकत, महिला ने देखते ही...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 जुलाई 2019, 3:07 PM (IST)

अमेरिका। विमान में सवार लोगों के आए दिन अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिलते है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। अमेरिका में एक विमान में एक महिला ने ब्वॉयफ्रेंड को न सिर्फ मारा बल्कि उसे खरी-खोटी भी सुनाई। दरअसल, प्लेन में एक महिला का बॉयफ्रेंड किसी और लडक़ी को ताड़ रहा था बॉयफ्रेंड की इस हरकत को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और जो भी हाथ लगा बेचारे बॉयफ्रेंड को फेंककर मार दिया। प्लेन वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब तक इसे 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। अमेरिकन एयरलाइंस में हुआ कपल का ये झगड़ा प्लेन में बैठे यात्रियों के लिए मनोरंजन बन गया। लोग इस झगड़े को देखकर अजीब-अजीब चेहरे बना रहे थे। वीडियो में महिला ने अपना आपा खो दिया और और वो पागल की तरह बॉयफ्रेंड को चिल्ला रही है। यहां तक की एक एयरहोस्टेस ने महिला को चिल्लाना बंद करने के लिए कहा। क्योंकि प्लेन में बच्चे भी बैठे थे।

ने एयरहोस्टेस को कहा हां मैं जानती हूं और ये कहकर फिर चिल्लाने लगी। महिला की आवाज एयरहोस्टेस भी नहीं रोक पाई। महिला की बातों से परेशान होकर उसके बॉयफ्रेंड ने उसे जवाब दिया तुम हद से बाहर होती जा रही हो, उसने महिला पर इन्सल्ट का आरोप लगाया और अपनी सीट से उठकर प्लेन से उतरने की कोशिश करने लगा, जिसकी वजह से महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही बॉयफ्रेंड अपनी सीट से उठता है, महिला गुस्से में उसे लैपटॉप फेंककर मारने लग गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे