बारिश का सीजन शुरू हो चुका है और इस सीजन की पहली बारिश आते ही सभी लोगों की खुशी उनके चेहरे पर देखने काे मिलती है। लेकिन यह ऐसा मौसम है जो कई परेशानियों को लाता है। इस मौसम का प्रभाव आपकी त्वचा पर भी बहुत ज्यादा पड़ता है। इसमें रूखी त्वचा, पिंपल्स, जलन, खुजली और लाल दाग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बारिश के मौसम में आखों में भी इंफेक्शन हो सकता है क्योंकि इस मौसम में वायरस और एलर्जी बहुत जल्दी फैलती है। आइए हम आपको बताते है कि इस मौसम में अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस सीजन में आंखों का भी बहुत ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। अगर आंखों में इनफेक्शन हो जाए तो तुरंत दवाई लेनी चाहिए।
इस
सीजन में रोजाना स्नान करना चाहिए। मानसून के मौसम में बैक्टीरियल
इंफेक्शन ज्यादा होती है। रोज स्नान करने से ये दूर हो जाते हैं।
बारिश
के सीजन में कई जगहों पर पानी भर जाता है, जिसके कारण कई प्रकार की
बीमारियां फैल जाती हैं। इनसे बचने के लिए आप अपने हाथ, पैर और चेहरे को
समय-समय पर साफ कर लेने चाहिए।
ये भी पढ़ें - 5टिप्स:हेल्दी रखे,फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर