भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला ,TMC पर लगा आरोप

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जुलाई 2019, 09:20 AM (IST)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोकसभा चुनाव के बाद भी राजनीतिक हिंसा थमती नजर नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP )के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह (MP Arjun Singh) के घर के बाहर रात को बम फेंके गए। ये बम भाटपारा में स्थित मजदूर भवन के बाहर फेंके गए हैं। भाटपारा नगर निगम के प्रमुख और अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने आरोप लगाया है कि यह एक जानलेवा हमला था।

सौरभ सिंह की ओर से की गई शिकायत के बाद अब अर्जुन सिंह के आवास के बाहर पुलिस, RAF की तैनात कर दिया गया है। बैरकपुर पुलिस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस ने इस बात की जांच की कहीं वहां और भी जिंदा बम तो नहीं है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार रात 9 बजे जब हम मजदूर भवन पहुंचे, तो अचानक हमारे घर पर 2 बम फेंके गए। जैसे ही हम बाहर आए तो हमने वहां पर TMC के नेता प्रमोद सिंह, संजय सिंह, नवनीत सिंह, रंजीत सिंह और हरगोविंद सिंह को देखा। इनके पास अवैध हथियार और एक रायफल भी थी।

भाजपा नेता ने दावा किया कि TMC नेताओं ने 7-8 राउंड फायर भी किए। उनका उद्देश्य हमें मारना था। उन्होंने कहा कि क्योंकि अर्जुन सिंह, मैं, पवन सिंह सभी एक ही परिवार के हैं इसलिए वह हमें निशाना बना रहे हैं।

आपको बताते जाए कि अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वो आए तो अपने साथ TMC के कई नेताओं और समर्थकों को भी साथ लाए थे।