Magnetic Hill : भारत की वो रहस्यमयी पहाड़ी जहां बिना ईंधन के चलती हैं गाड़ियां

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 जुलाई 2019, 2:43 PM (IST)

दुनिया भर में ना जाने कितनी ऐसी जगहें हैं जो रहस्यों से भरी हैं और इन जगहों के रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। भारत में भी ना जाने कितने ऐसे रहस्य छुपे हैं जो आज तक अनसुलझे ही हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे रहस्य के बारे बताने जा रहे हैं जो आज तक पहेली बना हुआ हैं। क्या आपने बिना ईंधन के गाडिय़ों को चलते देखा है। चुम्बकीय पहाडी हिमालय की वादियां यूं तो रहस्यमय से भरी हुई है।

यहां कुदरत के कई कारनामें देखने को मिल जाएंगे। हिमालय के लद्दाख में स्थित ‘चुम्बकीय पहाडी’ के रहस्य को हर कोई अनुभव कर सकता है। जहां गाडिय़ां अपने आप चलती है। अगर कोई रात को अपनी गाड़ी एक जगह खड़ी कर दें तो सुबह वह अपनी जगह पर नहीं मिलेगी। ये पहाड़ी लद्दाख के लेह क्षेत्र में स्थित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

गाडिय़ों का एक जगह से दूसरी जगह अपने आप पहुंच जाना अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो गाडिय़ों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है। इसीलिए इसे ‘मैग्नेटिक हिल’ (Magnetic Hill) कहा जाता है। इस मैग्नेटिक हिल को 'ग्रैविटी हिल' के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस पहाड़ी पर गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है।

गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार, अगर हम किसी वस्तु को ढलान पर छोड़ दें तो वह नीचे की तरफ लुढक़ेगी, लेकिन चुंबकीय पहाड़ी पर ऐसा नही होता। यहां हम किसी कार को अगर गियर में डालकर छोड़ दें तो कार ढलान पर नीचे की ओर न जाकर ऊपर की ओर चढ़ती है। यहां पर किसी तरल पदार्थ को भी बहाने पर वह नीचे की तरफ न जाकर ऊपर की तरफ बहता है।

ये भी पढ़ें - इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां!

इस पहाड़ी के ऊपर से उड़ान भर चुके कई पायलटों का दावा है कि यहां उड़ान भरते समय हवाई जहाज में कई झटके महसूस होते हैं।

हवाई जहाज को पहाड़ी की चुंबकीय शक्ति से बचाने के लिए जहाज की रफ्तार बढ़ा दी जाती है। इसके बारे में स्थानीय लोग भी अनजान नहीं है वह भी इसके बारे में काफी कुछ बताते है और कई वैज्ञानिक दल भी यहां पर कई रिसर्च कर चुके है।

ये भी पढ़ें - म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!