मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 जुलाई 2019, 2:39 PM (IST)

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani )की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)ने 42 स्थानों की छलांग लगाते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची ( Fortune Global 500 list) में रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली कंपनी बन गई है। इससे पहले इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन आयल कॉरपोरेशन (IOC) फॉर्च्यून 500 इंडिया सूची में पहले स्थान पर थी। आपको बताते जाए कि पहली बार यह सूची 2010 में जारी हुई थी।

फॉर्च्यून ने बताया कि इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल 500 की सूची में 106वें स्थान पर है। इसने आईओसी को पीछे छोड दिया है जो 117वें पायदान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया था। नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा है। वहीं आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। आपको बताते जाए कि रिलायंस कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार में अपना परचम लहरा रखा है। कंपनी को पहली तिमाही में 10,104 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। वहीं इस अवधि में कंपनी की आय 1.61 लाख करोड़ रुपए रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



सूची में ये भारतीय कंपनियां भी हैं शामिल...
फोर्ब्स सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईओसी के अलावा ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टाटा मोटर्स, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और राजेश एक्सपोर्ट्स भी शामिल हैं। ओएनजीसी ने इस सूची में 37 पायदान की छलांग लगाई है, इसके बाद यह 160वें स्थान पर पहुंच गई है। एसबीआई 20 स्थान खिसककर 236वें स्थान पर पहुंची है। टाटा मोटर्स 33 स्थानों के नुकसान के साथ 265वें स्थान पर है। बीपीसीएल 39 पायदान चढ़कर 275वें स्थान पर पहुंची है। वहीं राजेश एक्सपोर्ट्स 90 स्थान खिसककर 495वें पायदान पर है।

अमेरिका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट पहले स्थान पर...
फॉर्च्यून 500 सूची में पहले स्थान पर अमेरिका की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट है। चीन की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी सिनोपेक ग्रुप एक स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड की कंपनी डच शेल तीसरे और चाइना नेशनल पेट्रोलियम ऐंड स्टेट ग्रिड चौथे स्थान पर बनी हुई है। सऊदी अरब की पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज सऊदी अरामको पहले बार शीर्ष दस में पहुंची है।