प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में सरकार गिरने पर BJP पर निशाना साधा और ये कहा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 24 जुलाई 2019, 09:07 AM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi vadra) ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस ( Congress-JDS )की सरकार गिरने के बाद भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक दिन भाजपा के भ्रष्टाचार और झूठ का पर्दाफाश होगा। एक दिन बीजेपी को पता चलेगा कि हर चीज नहीं खरीदी जा सकती, हर किसी को प्रताड़ित नहीं किया जा सकता और आखिरकार झूठ का पर्दाफाश होता है।

प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में आगे बताया कि तब तक मुझे लगता है कि देश को और आम नागरिकों को भाजपा के भ्रष्टाचार और दशकों की लगन और त्याग से बनाए गए लोगों के हितों की रक्षा करने वाले संस्थानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया को सहना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आपको बताते जाए कि इस बीच चर्चा है कि प्रियंका गांधी एक बार फिर सोनभद्र जा सकती हैं । उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दबंगों ने जमीन कब्जाने के लिए नरसंहार किया था, जिसमें 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी सोनभद्र जाना चाहती थीं, लेकिन योगी सरकार ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक कर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने वहीं धरना दिया और मजबूर होकर भाजपा सरकार को झुकना पड़ा था।

इस बीच चर्चा है कि प्रियंका गांधी एक बार फिर सोनभद्र जाने वाली हैं। 19 जुलाई को प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से 10-10 लाख के मुआवज़े का ऐलान किया था। अब प्रियंका गांधी खुद इन परिवारों को मुआवज़े की धनराशि का चेक सौंपना चाहती हैं, जिसके लिए आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर दोबारा उनके सोनभद्र दौरे की तैयारी की जा रही है।

पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे की तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। प्रियंका गांधी सोनभद्र मामले पर शुरुआत से ही सरकार को घेरती रही हैं।