मुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-2 की ऐतिहासिक लांचिंग पर टीम इसरो को दी बधाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जुलाई 2019, 8:14 PM (IST)

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 की ऐतिहासिक लांचिंग के लिए टीम इसरो को बधाई दी है, जिससे भारत विश्व में वैज्ञानिक रूप से उन्नत शीर्ष देशों के समूह में शामिल हो गया है।

सोमवार को यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल है। हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को गति देने, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नये कीर्तिमान स्थापित करने और भारत को वह स्थान दिलाने, जिस पर इस समय तीन शीर्ष राष्ट्र काबिज हैं, के लिए इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को बधाई। मैं टीम इसरो को बधाई देता हूं और सभी भावी अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सफलता की कामना करता हूं।’

मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय कार्य के लिए वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मिशन से नये अविष्कारों को बल मिलेगा और हमारी ज्ञान प्रणाली सुदृढ़ होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे