एक नवंबर से आठ नवंबर तक आयोजित किया जाएगा त्रिगर्त उत्सव: डीसी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जुलाई 2019, 7:37 PM (IST)

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में त्रिगर्त उत्सव एक नवंबर से लेकर आठ नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, उत्सव में कांगड़ा जिला की ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक विरासत के बारे में पर्यटकों तथा युवा पीढ़ी को अवगत करवाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राकेश प्रजापति ने सोमवार को नैनसुख सभागार में त्रिगर्त उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि त्रिगर्त उत्सव के माध्यम से कांगड़ा चित्रकला, पुरातन किलों का इतिहास की जानकारी, पारंपरिक लोक नृत्यों पर आधारित कार्यक्रमों का प्लान भी तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि त्रिगर्त उत्सव भाषा-संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन कांगडा के सहयोग से जिला भर में बडे पैमाने पर मनाया जाएगा। त्रिगर्त उत्सव में नूरपूर किला, नन्दपुर किला, कांगडा किला, पालमपुर अन्द्रेटा, बैजनाथ व धर्मशाला मकलोडगंज में विभिन्न संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएगें इसमें कांगडा लोक साहित्य परिशद नेरटी द्वारा कवि सम्मेलन, हरिकृष्ण मुरारी द्वारा चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद तैयार करने बारे कार्यशाला, ड्रिफ्ट रीड व कहानी संवाद, बुडलैंड सोसाइटी द्वारा चाली नृत्य, कैप्स द्वारा कांगडा पेंटिंग प्रदर्शनी व राघव शर्मा के संरक्षण में स्कूली बच्चों की कांगडा पेंटिग कार्यशाला तथा स्कूली बच्चों को पुरातात्विक किलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा जिसमें उन्हें किले के इतिहास से रू ब रू करवाया जाएगा। त्रिगर्त उत्सव में जीआईसी मैप व सैलानियों की सुविधा के लिए बसों का प्रावधान भी किया जाएगा।

बैठक में सुनयना शर्मा, उप-निदेशक पर्यटन, विनय शर्मा जिला लोक सम्पर्क अधिकारी,ड्रिफ्ट से सान्या जैन, हरिकृष्ण मुरारी, गौतम व्यथित, जगवीरपाल सिंह बुडलैंड सोसाईटी अन्द्रेटा, कैप्स से अक्षय व सुरेश राणा जिला भाषा अधिकारी कांगडा स्थित धर्मशाला उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे