अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेगी यह अभिनेत्री

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 मई 2016, 10:18 PM (IST)

मुंबई। छोटे पर्दे पर चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री कविता कौयिाक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नवाब शाह से शादी करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि खबरें थी कि कविता कौशिक जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड नवाब शाह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। हांलांकि कविता कौशिक अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी तो करना चाहती है लेकिन उसमें एक अडचन है।
कविता के माता पिता इस शादी के लिए राजी नहीं है और कविता अपनी माता पिता की इच्छा के विरूद्ध अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहती। हांलांकि नवाब के परिवार को इस शादी से कोई एतराज नहीं है। कविता का कहना है कि वह तब तक नवाब से शादी नहीं करेंगी, जब तक उनके माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं हो जाते। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कविता और नवाब की शादी में धर्म आडे आ रहा है।

गौरतलब है कि कविता हिंदू है और नवाब मुस्लिम। इस वजह से कविता के पिता नहीं चाहते कि उनकी बेटी की शादी किसी मुस्लिम लडके करे। कविता का कहना है कि मेरे पापा को इस शादी से ऐतराज है, क्योंकि हमारा धर्म अलग-अलग है।
यह सच में बडे दुख की बात है कि अभी तक लोग इस जाल में फंसे हुए हैं। हम अब भी धर्मों में बंटे हुए हैं। फिर भी कविता का कहना है कि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करती है और वह अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ नहीं जा सकती।