चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर राजस्थान विधानसभा में बधाई दी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जुलाई 2019, 5:32 PM (IST)

जयपुर। राज्य विधानसभा में सोमवार को चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 )के सफल प्रक्षेपण पर इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) को बधाई दी गई। सभापति महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों को जानकारी दी कि चंद्रयान-2 का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण हो चुका है जो चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा। उन्होंने चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर सदन के समस्त सदस्यों की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे