नई दिल्ली। कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का निधन होने पर पूरे देश में दुख लहर दौड गई। वे लंबे से बीमार चल रही थीं। यह भारतीय राजनीतिक और दिल्ली कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति है। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ
राजनेता शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल
राजधानी के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया
जाएगा। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति संवेदना।"
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित शानदार व्यक्तित्व की धनी महिला थीं। उन्होंने दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना, ओम शांति।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ट्वीट किया कि शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन को सुनकर स्तब्ध हूं। उनकी मृत्यु ने देश के एक समर्पित कांग्रेस नेता को खो दिया। दिल्ली के लोग 3 कार्यकाल के लिए सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने
ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि
शीला दीक्षित के निधन की खबर अत्यंत दुखद है, उन्होंने कहा कि दिल्ली के
मुख्यमत्री के तौर पर शीला दीक्षित ने शानदार काम किया और भागवान उनकी
आत्म को शांति दे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें।
बिहार की मुख्यमंत्री राबडी देवी ने ट्वीट कर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन की दुःखद खबर से आहत हूं। देश की राजधानी दिल्ली को विकसित करने में उनके अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैं हाल ही में उनसे मिला था, यह बहुत बड़ा झटका है। मुझे याद है कि कैसे उन्होंने एक मां की तरह मेरा स्वागत किया। वे बहुत बडी लिडर थीं। उनकी निधन के समाचार मिलने के बाद से दुखी हूं। उनकी सूचना मिलने के बाद मैंने भाजपा के सदस्यता का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूर्ववर्ती समकक्ष शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए उनके किए कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि अभी-अभी शीला दीक्षित जी के निधन की दुखद खबर सुनी। यह दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।