पंजाब कैबिनेट से नवजोत सिंह सिद्धू आउट, CM अमरिंदर ने किया इस्तीफा स्वीकार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 जुलाई 2019, 11:42 AM (IST)

चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu ) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिद्धू ने कुछ दिनों पहले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू का लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर से मतभेद चल रहा था और हाल ही में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में उनका विभाग बदल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पहले पार्टी नेता राहुल गांधी को और फिर अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उल्लेखनीय है कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गत दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी थी। मंत्री सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी को दस जून को इस्तीफा सौंप दिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर रविवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था।