Shoking News : महिला ने अपने ही भाई के बच्चे को दिया जन्म...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019, 2:13 PM (IST)

नई दिल्ली। आमतौर पर बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे पिता, बुआ, चाचा और भाई-बहन जैसे रिश्ते मिलते हैं। लेकिन अगर आपको पता चले कि एक महिला ने अपने ही भतीजे को जन्म दिया है तो आप सोच में पड़ जाएंगे।

जी हां, ये चौंकाने वाला अजीबोगरीब रिश्ता कई लोगों को हजम नहीं हो रहा। इस रिश्ते ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह खबर वायरल हो रही है और लोग मामले को जानकर हैरान हो रहे हैं।

इसके पीछे वजह थी भाई का गे रिलेशनशिप में होना और किसी अनजान महिला पर सरोगेसी (surrogate) के लिए भरोसा नहीं कर पाना। महिला ने भाई के गे पार्टनर के स्पर्म के जरिए बच्चे को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्रिटेन के कुम्ब्रिया की रहने वाली 27 साल की महिला चैपेल कूपर (Chapelle Cooper) ने सरोगेट मां (Surrogate Mother) के रूप में बच्चे को जन्म दिया। फर्टिलाइजेशन के लिए कूपर के एग सेल और भाई के पार्टनर के स्पर्म (Chapelle egg and Michael sperm) का इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़ें - ये ब्यूटीक्वीन वैक्यूमक्लीनर से शरीर करे साफ...

कूपर के सरोगेट मां बनने की वजह से अब उनके भाई स्कॉट स्टीफेंसन (Scott Stephenson) और उनके पार्टनर माइकल स्मिथ (Michael Smith) प्राउड पैरेंट्स बन गए हैं।

उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया। भाई के बच्चे को जन्म देने की वजह से कूपर बच्चे की बायोलॉजिकल मां भी होंगी और आंटी भी।

कूपर पहले से एक बेटी की मां हैं। उन्होंने जब सरोगेसी व अडॉप्शन में होने वाली मुश्किलों और खर्च के बारे में जाना तो खुद ही बायोलॉजिकल मां बनने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें - खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!

कूपर के भाई और उनके पार्टनर ने एक फेसबुक पोस्ट में बहन की तारीफ की है और उन्हें सुपर ह्यूमन बताया है। उन्होंने लिखा-कूपर की क्षमता, जज्बा और अच्छे दिल ने हमें खुशियों से भर दिया है।

ये भी पढ़ें - महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..