गांजा तस्कर पुलिस गिरफ्त में

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019, 1:38 PM (IST)

जयपुर। बगरू थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 700ग्राम अवैध गांजा जब्त कियागया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
थानाधिकारी ब्रजभूषण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार दीपक छीपा (25) निवासी गोपी नगर रैगरो का मौहल्ला बगरू है। जिसके पास से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जांच पड़ताल में सामने आया कि आरोपी कही ओर से लाकर थाना इलाके में सप्लाई करता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे