Sawan 2019 : सावन में इन नियमों का करें पालन, पूरी होगी मनोकामना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019, 1:16 PM (IST)

सावन (Sawan 2019) का पवित्र महीना 17 जुलाई (Sawan 2019 Start) से आरंभ हो चुका है। भगवान शिव (God Shiv) को समर्पित सावन का महीना (Sawan Ka Mahina) भगवान शिव को बेहद प्रिय है। सावन में चारों ओर भक्ति का माहौल होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि अन्य दिनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

साथ ही इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का कई गुना लाभ भी मिलता है। सनातन धर्म के अनुसार, सावन के महीने में पूजापाठ के साथ ही कुछ नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना हर व्‍यक्ति के लिए अनिवार्य है। क्‍या हैं ये नियम आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. शास्त्रों में सावन के महीने में बैंगन का खाना वर्जित माना गया है। उसे अशुद्ध बताया गया है। इसलिए बैंगन को द्वादशी, चतुर्दशी और कार्तिक मास में भी खाने की मनाही कही गई है।

2. सावन में शिवजी का अभिषेक करते समय कभी भी हल्दी का प्रयोग ना करें। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा में हल्‍दी का प्रयोग करना वर्जित है।

ये भी पढ़ें - क्या होता है पितृदोष व मातृदोष

3. सावन में व्रतधारी को दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल सावन में मौसम परिवर्तन होता है, जिससे कई छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े भी पनप जाते हैं। इसलिए अलावा धार्मिक मान्‍यता यह है कि भगवान शिव को भी दूध चढ़ाया जाता है तो दूध का सेवन करना वर्जित है।

4. शिवभक्तों को कभी भी सावन में बुरे विचार मन में नहीं लाने चाहिए और न ही किसी की बुराई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष

5. शास्त्रों में बताया गया है कि सावन में भक्त और ईश्वर के बीच की दूरी कम हो जाती है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

6. शास्त्रों के अनुसार, सावन महीने में स्त्री-पुरुष प्रसंग से बचना चाहिए। ब्रह्मचर्य व्रत के नियमों का पालन करना चाहिए। इससे नरक की यातना भुगतनी पड़ती है और अगले जन्म में पशु योनी में जन्म लेना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’