प्रियंका गांधी फिर धरने पर बैठीं, कहा-पीडित परिवारों से मिले नहीं जाऊंगी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019, 12:15 PM (IST)

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) को आज नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया गया है। सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी का आज तीन पीड़ित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम था। उनके काफीले को रोक दिया गया है। प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई । इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनको चुनार गेस्ट हाउस ले गई। वहां पर प्रियंका गांधी फिर धरने पर बैठ गईं और कहा कि जब तक उन्हें पीड़ित परिवारों से नहीं मिलने दिया जाता है तब तक वह वापस नहीं जाएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया गया है। आपको बताते जाए कि सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं । प्रियंका गांधी के काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया गया। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बस पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं, मैं तो यहां तक कहा कि मेरे साथ सिर्फ 4 लोग होंगे। फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है, उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है। हम यहां शांति से बैठे रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसके बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं। लेकिन हम झुकेंगे नहीं। इससे पहले वह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र की घटना में घायलों लोगों से मिलकर सोनभ्रद जा रही थीं।