सोनभद्र हत्याकांड : विधानसभा में CM योगी बोले, बच नहीं पाएंगे दोषी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019, 11:47 AM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र हत्याकांड (sonbhadra murder case)मामला गरमा गया है।उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस हत्याकांड को लेकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामे को देखते हुए विधानसभा स्थगित कर दी गई। सोनभद्र हत्याकांड के घटना स्थल पर धारा 144 लगा दी गई है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) सोनभद्र हत्याकांड के घायलों से मिली। इसके बाद घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।

विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath ) ने कहा है कि सोनभ्रद हत्याकांड में शामिल दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।हत्या की जांच एक कमेटी करेगी। सरकार पीडितों को न्याय दिलाएगी। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह को मामले पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। इसके बाद भी विधानसभा में विपक्ष हंगामा करते रहे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा काे स्थगित कर दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं दूसरी आेर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प में घायल लोगों से मिली। यह मुलाकात उन्होंने वाराणसी के अस्पताल में की है। उनके साथ काग्रेस नेता अजय राय भी थे। इसके बाद वे घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

आपको बताते जाए कि सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसा में 10 लोगों की हत्या हो गई थी, जबकि 24 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। यह घटना जमीन के टुकड़े को लेकर गुजर और गोंड समुदाय के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने इस सामूहिक हत्याकांड के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में 78 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 50 अज्ञात हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति लल्लु सिंह की याचिका पर गांव के मुखिया यज्ञदूत व उसके भाई और अन्य पर भी एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग में लाए गए दो हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।