नई दिल्ली। कर्नाटक में 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार (Congress-JDS Government) को बचाने के लिए दोनों पार्टियों ने बड़ा सियासी दांव चला है। इसी बीच आज सर्वोच्च न्यायालय ने बागी विधायकों की याचिका पर आज फैसला सुनाते हुए कहा है कि बागी विधायकों के इस्तीफा का निर्णय कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ही लेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा है कि बागी विधायकों पर विधानसभा में जाने को लेकर कोई दबाव नहीं डाल सकता। कुमारस्वामी सरकार कल विश्वास मत साबित करेगी।
ऐसे में अगर बागी विधायक सदन की कार्रवाई में शामिल नहीं होते तो सरकार गिर सकती है। यहां 10 प्वांइट्स में जानिए कर्नाटक के पूरे घटनाक्रम के बारे में जो अब हो सकता है।
1. संकट से निकलेंगे कांग्रेस-जेडीएस...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
1. संकट से निकलेंगे कांग्रेस-जेडीएस...
बागी विधायकों में से 4
या 5 विधायक गठबंधन में वापसी के लिए राजी हो जाएं और कैबिनेट पॉर्टफोलियो
लेने की शर्त पर अपना इस्तीफा वापस ले लें। कांग्रेस बीजेपी के विधायकों
में सेंधमारी करे और उनके 4-5 विधायकों के इस्तीफे करा दे।
2. बीजेपी की सत्ता में वापसी...
भाजपा
सरकार बनाने के लिए आंकड़ों पर नजर रखे हुए है। यदि स्पीकर बागी विधायकों
के इस्तीफे स्वीकार कर लेते हैं तो बीजेपी के पक्ष में 108 विधायक होंगे।
ऐसे में बीजेपी फिर से सरकार बनाने की स्थिति में होगी। वहीं
कांग्रेस-जेडीएस की संख्या घटकर 102 हो जाएगी। 13 विधायकों के इस्तीफे की
हालत में 106 के संख्याबल पर सरकार बनाई जा सकती है। ऐसे में राज्यपाल
बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दे सकते हैं।
3. यदि सदन से अनुपस्थित रहें बागी विधायक...
3. यदि सदन से अनुपस्थित रहें बागी विधायक...
कर्नाटक में स्पीकर को छोड़कर
विधायकों की संख्या 223 है। बहुमत के लिए 112 विधायकों का समर्थन जरूरी है।
कांग्रेस (78), जेडीएस (37) और बसपा (1) की मदद से कुमारस्वामी सरकार के
पास अभी 116 विधायक हैं, लेकिन 16 विधायक बागी होकर विधानसभा सदस्यता से
इस्तीफा दे चुके हैं। अगर ये विधायक विश्वास मत के दौरान अनुपस्थित रहते
हैं तो सदन में सदस्य संख्या 207 रह जाएगी। बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 104
का हो जाएगा। लेकिन, बागियों की अनुपस्थिति में सरकार के पक्ष में केवल 100
वोट पड़ेंगे और सरकार गिर जाएगी।
4. अगर बागियों के मंजूर हुए इस्तीफे...
अगर स्पीकर बुधवार को इन बागियों के इस्तीफे मंजूर कर लेते हैं तो सरकार
को बहुमत के लिए 104 विधायकों की जरूरत होगी। सरकार के पास 100 का आंकड़ा
होगा, जबकि भाजपा के पास 105 विधायक हैं और उसे दो निर्दलीय विधायकों का भी
समर्थन हासिल है।
5. अगर बागी विधायक अयोग्य करार दिए गए...
5. अगर बागी विधायक अयोग्य करार दिए गए...
यदि स्पीकर
बागियों को अयोग्य ठहरा देते हैं तो भी सदन में गुरुवार को विश्वास मत के
दौरान सरकार को बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा जुटाना होगा। यह उसके पास नहीं
होगा। ऐसे में भी सरकार गिर जाएगी।
6. अगर बागियों ने सरकार के खिलाफ
वोटिंग की...
यदि 16 बागी विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं होते और वे फ्लोर
टेस्ट के दौरान सरकार के खिलाफ वोटिंग करते हैं तो सरकार के पक्ष में 100
वोट पड़ेंगे। यह संख्या बहुमत के लिए जरूरी 112 के आंकड़े से कम होगी। ऐसे
में कुमारस्वामी सरकार विश्वास मत खो देगी और सरकार के खिलाफ वोट करने पर
बागियों की सदस्यता खत्म हो जाएगी।
7. यदि कुमारस्वामी सरकार गिर
गई...
ऐसी स्थिति में भाजपा राज्यपाल वजूभाई वाला से मिलकर सरकार बनाने का
दावा पेश करेगी। 76 वर्षीय बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कुमारस्वामी सरकार
गिर गई तो हम तीन दिन में राज्य में भाजपा सरकार बना लेंगे।
8. कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा...
8. कांग्रेस के 13 और जेडीएस के 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा...
उमेश
कामतल्ली, बीसी पाटिल, रमेश जारकिहोली, शिवाराम हेब्बर, एच विश्वनाथ,
गोपालैया, बी बस्वराज, नारायण गौड़ा, मुनिरत्ना, एसटी सोमाशेखरा, प्रताप
गौड़ा पाटिल, मुनिरत्ना और आनंद सिंह इस्तीफा सौंप चुके हैं। वहीं,
कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग ने भी इस्तीफा दे दिया। 10 जून को के
सुधाकर, एमटीबी नागराज ने इस्तीफा दे दिया था।
9. गुरुवार को विश्वास मत साबित करेगी कुमारस्वामी सरकार...
कांग्रेस
नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कुमारस्वामी सरकार गुरुवार को 11 बजे विश्वास
मत साबित करेगी। हालांकि, भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से
विश्वास मत साबित करने की मांग की थी। येदियुरप्पा ने कहा था कि भाजपा 4-5
दिन में सरकार बना लेगी।
10. फिर से चुनाव...
यदि बागी
विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं और बीएसपी समेत दो निर्दलीय
विधायक बीजेपी का समर्थन करने से इनकार कर देते हैं तो बीजेपी अपने 105
विधायकों के साथ भी बहुमत से दूर रह सकती है। इस स्थिति में राज्यपाल
राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं। ऐसे में कुमारस्वामी को अगले
चुनाव तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है या अगले चुनाव तक राज्य
का पूरा कामकाज राज्यपाल की देखरेख में हो सकता है।
गौरतलब है कि
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन सरकार को एक बड़ा
झटका देते हुए कांग्रेस के 10 और जद (एस) के तीन विधायकों ने अपनी विधानसभा
सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से कर्नाटक में राजनीति बदलती जा
रही है।