मुंबई के नाले ले रहे जान, 7 साल के बच्चे की मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जुलाई 2019, 7:49 PM (IST)

मुंबई। मुंबई में बारिश के चलते नालों में गिरकर मरने वालों बच्चों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के गोरेगांव में एक बच्चे को नाले में गिरकर लापता होने के बाद मुंबई (Mumbai) के धरावी (Dharavi) इलाके से एक ताजा घटना सामने आई है। जहां एक सात साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो गई है। यह घटना धरावी के राजीव गांधी कॉलोनी की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना का शिकार बच्चे का नाम अमित मुन्नालाल जायसवाल है। वह धारावी के राजीव गांधी कॉलोनी में रहता था। सोमवार को वह बस्ती में खुले नाले में गिर गया। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस बच्चे को नाले से निकालकर सायन अस्पताल ले गई। जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बात दें, एक सप्ताह में हुई इस तरह की यह तीसरी घटना है। इसके पहले मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में बुधवार की रात को एक खुले नाले में 18 महीने का एक बालक दिव्यांश गिर गया था। जिस बच्चे के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे