UP: विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान, परंपरा को बताई जानवर प्रवृति

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जुलाई 2019, 1:56 PM (IST)

लखनऊ। बलिया की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ( MLA Surendra Singh) का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। अब एक और विवादित बयान दे दिया है। इसमें मुसलमानों को टारगेट किया है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मुस्लिम धर्म में 50 पत्नियां रखने और 1050 बच्चे पैदा करने का चलन रहा है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सवाल ये है कि मुस्लिम धर्म में 50 औरत रखिए और 1050 बच्चे पैदा करिए...ये कोई परंपरा नहीं है, ये जानवरी प्रवृति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुरेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अजितेश साक्षी को ठीक से नहीं रख पाएगा। उन्होंने दावा किया कि अजितेश ने पहले से ही शादी कर रखी है।