नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 जुलाई 2019, 12:17 PM (IST)

चंडीगढ। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनेपद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट करके दी। मंत्री सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी को दस जून को इस्तीफा सौंप दिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर रविवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा 10 जून को ही दे दिया था लेकिन इसका खुलासा आज किया है। सिद्धू ने कहा कि वे अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री को भेज दिया है। आपको बताते जाए कि लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को अच्छी संख्या में सीटें नहीं मिलने का ठीकरा अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर फोड़ा था और केंद्रीय आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पंजाब सरकार में मंत्री तृप्ति राजेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि सिद्धू द्वारा मंत्रिमंडल से इस्तीफा सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष को देना तकनीकी रूप से गलत है। सिद्धू को अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए और अपने बीच चल रहे मतभेदों को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे एक समझदार व्यक्ति हैं और अपने नए विभाग को बहुत कुछ दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री अमरिंदर ने लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली ही बैठक में सिद्धू सहित कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे। आपको बताते जाए कि मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से विवाद चल रहा था।