मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जुलाई 2019, 7:07 PM (IST)

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व शिक्षा मंत्री शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिव कुमार उपमन्यु का निधन कल रात कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में हुआ।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवदेनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शिव कुमार उपमन्यु महान नेता थे। उन्होंने गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किये।

उन्होंने परमपिता परमात्मा से शोक की इस घड़ी में परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शिव कुमार उपमन्यु तीन बार चम्बा ज़िला के भटियात से विधायक रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे