लता दीदी ने धोनी से कहा, संन्यास ना लें

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जुलाई 2019, 1:51 PM (IST)

मुंबई। सुरों की मलिका और मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया है।

आईसीसी विश्व कप-2019 से भारत के बाहर होने के बाद अब इस चीज को लेकर अफवाहें फैलाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही संन्यास ले सकते हैं।

लता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘नमस्कार धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये भी अनुरोध है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।’’

धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध करने के अलावा भारत रत्न लता ने भारतीय टीम को ‘ आकाश के उस पार भी आकाश है’ एक गाना भी समर्पित किया है।

उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में कहा, ‘‘कल भले ही जीत ना पाए हो, लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ यह गीत ‘आकाश के उस पार भी आकाश है’ मैं हमारी टीम को समर्पित करती हूं।’’

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे