केंद्रीय मंत्री रामविलास के सांसद भाई को दिल का दौरा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जुलाई 2019, 12:01 PM (IST)

पटना। बिहार के समस्तीपुर से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पासवान को गुरुवार की रात दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

लोजपा के एक नेता ने शुक्रवार को बताया कि लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान ने दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि चिकित्सकों ने दिल का दौरा की बात कही है। फिलहाल उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। बिहार के लोजपा के कई नेता भी उनका हालचाल जानने दिल्ली जाने की तैयारी में हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे