कर्नाटक और गाेवा संकट के विरोध में कांग्रेस का संसद भवन के बाहर प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जुलाई 2019, 11:36 AM (IST)

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार पर सियासी संकट आैर गोवा के 10 कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को संसद परिसर में धरना देकर विरोध जताया। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। पार्टी के कई आला नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर कर्नाटक सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गोवा में कांग्रेस विधायकों के मुद्दे को भी उठाएगी। साथ ही संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस कर्नाटक और गोवा के मुद्दे पर विरोध जता रही है। विरोध प्रदर्शन के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि हमलोग यहां कर्नाटक और गोवा मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि गोवा में बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस में जबर्दस्त सेंध लगाते हुए उसे दो फाड़ कर दिए। नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के दस विधायकों को अपने में शामिल कर लिया। कांग्रेस के राज्य में 15 विधायक थे। अब पांच विधायक ही कांग्रेस में बचे हैं। कावलेकर ने पार्टी की राज्य इकाई में टूट के लिए गोवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद और विपक्षी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया है। अब राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 17 से बढ़कर 27 हो गई है। कर्नाटक में 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद राजनीति गरमा रही है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।