तूफ़ान में उखड़ा 215 साल पुराना पेड़, जड़ों में मिला 1000 साल पुराना राज

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 जुलाई 2019, 4:01 PM (IST)

नई दिल्ली। आयरलैंड में पिछले दिनों तूफ़ान में एक 215 साल पुराना पेड़ गिर गया और यह पे़ड़ जड़ सहित जमीन पर आ गया। पेड़ गिरते ही उसकी जड़ें बाहर निकल आईं। लेकिन इसके बाद
जो अजीबो गरीब घटना सामने आई, एकबारगी किसी को भी यकीन होना मुश्किल है। दरअसल,
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को कुछ ऐसा दिखा कि उन्होंने तुरंत पुलिस बुला ली। जब पुलिस पहुंची तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

दरअसल, उस पेड़ की जड के नीचे एक आधा कंकाल मिला। पुलिस को भी इस मामले की बात समझ नहीं आई तो उन्होंने वैज्ञानिको को फोन कर दिया खबर पाकर जब वैज्ञानिक वहां पहुंचे तो वह भी जड़ से निकले अजीबो गरीब कंकाल को देखकर हैरान रह गए। उनको यह समझ नहीं आ रहा था कि यह कंकाल आखिर किसका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जब वैज्ञानिको ने इसकी खोजबीन शुरू की तो कई वैज्ञानिको ने कार्बन डेटिंग तरीके से यह पता लगाया कि जिस व्यक्ति का यह कंकाल है उसकी मौत के समय उसकी उम्र 17-20 साल की होगी। उन्होंने आइसोटोप पद्धति से यह पता लगाया कि यह कंकाल 1000 साल पुराना है। जब कंकाल के हड्डियों की और जांच की गई तो यह पता लगाया गया कि इस व्यक्ति के शरीर को काटा गया था। इसके शरीर को काटने के बाद इसके हाँथ भी काटे गए थे।

वैज्ञानिकों ने इस बात की भी पुष्टि कर दी कि इस व्यक्ति की मौत नेचुरल नहीं हुई थी, बल्कि इसकी मौत या तो किसी रंजिश के कारण हुई है या तो इस व्यक्ति की मौत कोई कठोर सजा देने के कारण हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि 200 साल पहले जब यह पेड़ लगाया गया था तब उन्हें भी नहीं पता था कि इसके नीचे यह राज छिपा हुआ है।

ये भी पढ़ें - कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा