नचके दिखा दे : मॉडर्न लुक में नजर आईं सपना चौधरी, छाया यह वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जुलाई 2019, 7:07 PM (IST)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का हाल ही यूट्यूब पर जारी नचके दिखा दे गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इसमें सपना के अपोजिट अजीम शेख नजर आ रहे हैं। संगीत मिस्ता बाज का और बोल रवि राज के हैं। गायक वसीम शेख हैं। कोरियोग्राफर विन्नी, डायरेक्टर कमलजोत सिंह, एडिटर सुनील अरोड़ा हैं। म्यूजिक लेबल टी सीरीज का है। सोशल मीडिया पर सपना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 37 लाख 6 हजार 956 व्यू मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे