शिवराज ने राहुल गांधी को बताया रणछोड़,उनके विधायक भी पार्टी छोड़ रहेे हैं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जुलाई 2019, 4:11 PM (IST)

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों के पद छोडने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से हर कोई निराश है। खुद उनके ही लोग पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम क्या उनकी सरकार गिराएंगे। वे अपने बोझ से खुद ही गिर जाएंगे। कर्नाटक में भाजपा सरकार की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि हम किसी तैयारी में नहीं हैं। हम कौन होते हैं ये कहने वाले कि सरकार अल्पमत में है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राहुल गांधी रण छोड़ गांधी बन गए हैं, अब वे रण छोड़कर भाग रहे हैं तो विधायक भाग रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) गठबंधन सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपने इस्तीफे दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने बताया कि मुझे मेरे निजी सचिव से पता चला है कि 11 विधायकों ने मेरे कार्यालय में त्याग-पत्र दे दिए हैं। मैं उन्हें मंगलवार को देखूंगा।