कर्नाटक में संकट : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया बोले, सरकार को कोई खतरा नहीं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जुलाई 2019, 1:01 PM (IST)

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हम 5-6 विधायकों के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत लगातार जारी है। सिद्धरमैया ने विश्वास जताया कि कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे भाजपा है। विधायकों के इस्तीफे को ऑपरेशन लोटस बताते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि सबकुछ ठीक है, मैं विधायकों से बात कर रहा हूं। मुंबई में कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और अब वह भाजपा में शामिल होंगे। वो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं होगा तब तक मुंबई में ही रहेंगे।
आपको बताते जाए कि शनिवार को कर्नाटक में राजनीतिक सियासी संकट गहरा गया है। राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार में से 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिनमें से फिलहाल 11 विधायक मुंबई के एक होटल में आराम फरमा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अमेरिका के दौरे पर गए थे। बदलते घटनाक्रम के बाद कार्यक्रम छोड वापस लौट रहे हैं। इनमें 10 विधायक कांग्रेस और 3 जनता दल यूनाइटेड (जेडीएस) के बताए जा रहे हैं। इन विधायकों के इस्तीफे के कारण एचडी कुमारस्वामी सरकार गिरने का खतरा तेज हो गया है। लेकिन अभी तक इन विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं हुए हैं। इस बीच भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि इस पर अभी इंतजार करना होगा। आप राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में जानते हैं। मैं अभी तुमकुर जा रहा हूं और शाम को 4 बजे लौटूंगा। देखिए और इंतजार करिए। मैं कुमारस्वामी और सिद्धारमैया के बयानों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।


दूसरी तरफ कांग्रेस के सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं इस गठबंधन सरकार को आगे भी देखना चाहता हूं। जो भी सूचनाएं दी जा रही हैं, वह आधी-अधूरी हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सीनियर नेता रामलिंगा रेड्डी को लेकर खड़गे ने कहा कि वह सीनियर नेता हैं और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।