हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज होंगी भाजपा में शामिल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जुलाई 2019, 10:24 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान में रविवार को हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी भाजपा में शामिल होगी। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना चौधरी भाजपा की पहली सदस्यता लेगी। भाजपा शनिवार से पूरे देश में सदस्यता अभियान चला रही है और लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सपना चौधरी और भोजपुरी गायक खेसारी लाल के साथ अपने क्षेत्र में एक विशाल रोड शो भी किया था।